वक्ता कैसे बनें
चलिये आज सीखते हैं कि वक्त कैसे बने:-
प्रभावशाली वक्ता बनने के लिये निरन्तर प्रशिक्षण की आवश्यकता होती हैं। उसके पास शब्दों, मुहावरो और लोकोक्तियों का भंडार होना चाहिए। इसके लिए अधिक अध्ययन करना चाहिए।
उत्तम से उत्तम ग्रन्थों व पत्र-पत्रिकाओं के अध्ययन से तथा शब्दकोष के प्रयोग से आप इस भंडार के स्वामि हो सकते हैं। साथ ही यह भी आवश्यक है की जिस पर आपको भाषण देना हैं,
उसकी पूरी जानकारी भी आपको होनी चाहिए । सदा याद रखे की भाषण कला की सामग्री शब्द ही हैं। इसलिए हर वक्ता को अच्छे से अच्छे शब्दो का ज्ञान होना आवश्यक है।
किसी ने कहा है की....
The ability to speak is a short cut to distinction. It puts a man in the lime light,
raises him head and shoulder above the crowd..
भाषण करने की योग्यता प्रसिद्धि प्राप्त करने का सीधा मार्ग है। इससे मनुष्य लोगो के सामने आ जाता है और साधारण जनता से ऊपर उठ जाता हैं ।

