एक कौवा की कहानी
वो एक कौवा था।
और कौवे को तकलीफ क्या थी
जानते हैं।
कौवे का रंग काला होता है।
तो कौवा काला था।
मजा आया न सुनके
साधु निकले,साधु के गाल पे एक
मोती टपका पानी का।
तो साधु ने चेहरा उठा के ऊपर देखा
तो कौवा रो रहा था।
साधु ने बोला रोटा क्यो हैं।
तो उसने बोला रोऊँ,नही तो क्या करूँ
ये जीवन दिया।
काला बनाया,कोई रंग है ये
साधु ने बोला खुश नही हैं
बिल्कुल नही हूँ।
क्या तकलीफ है,
कौवा बोला तकलीफ ही तकलीफ हैं
जिसके घर पे बैठो काँव-काँव करो
लोग उड़ाए
कोई पालता हैं हमको,
आज तक आपने देखा है किसी कौवे को
किसी ने पाल के खाना खिलाया हो
दो रोटी खिलाई हो,
श्राद्ध पे काम आता हूँ,
झूठा खिलाते हैं मुझको
और तुम चाहते हो क्या बनाया
ये क्या बनाया
तो साधु बोला क्या बनना चाहता हैं
अगर दोबारा मौका मिले
बनाता हूँ चल आज
उसने बोला अगर जिंदगी में मौका
मिला दोबारा बनने का
तो हंस बनना पसन्द करूँगा
क्या जबरदस्त सफेद रंग
शांति का प्रतीक वाह
साधु ने बोला आज बनाया तुझे हंस
लेकिन एक वादा है फिर
जा के एक बार हंस से मिल आ
उससे मिल तो आ
अब वो भागा-भागा गया
हंस भाई
क्या मस्त रहता है न तू
क्या रंग तुझे भगवान ने दिया
आए हाय हाय
पानी में पैडल मरता है
किसी को पता ही नही चलता
की चल रहा है
क्या सफेद सफेद रंग
अपन को देख काला
कितना खुश रहता होगा न तू
हंस बोला कौन बोला रे तुमको
कौवा बोला तुझको क्या तकलीफ है
हंस बोला ये कोई रंग हैं
सफेद रंग मौत के बाद का रंग हैं ये
लोग तस्वीर खींचते है पानी में मेरी
साला पता ही नही चलता
पानी की खींच रहे है,या मेरी खींच रहे हैं
सफेद में सफेद मिल जाता हूँ।
फोटो में आता ही नही हूँ किसी की तो
ये कोई रंग हैं,
कौवा बोला खुश नही हैं-बिल्कुल नही
तो दोनों आये
बाबा मामला गड़बड़ हैं,
तो बाबा हंस से पूछे
तेरे हिसाब से,
हंस बोला महाराज एक मौका दे दो
बनने का
उसने पूछा क्या बनना चाहते हो
वो दोनों बोलते है parrot(तोता)
बना दो बाबा बस
क्या चोंच क्या रंग
लोग पालते हैं उसको
मिठ्ठू-मिठ्ठू बुलाते हैं
बोलता हैं,
अरे बना दो प्रभु एक बार
भगवान ने बोला बनाया,एक
एक शर्त हैं,
जा के एक बार मिल आओ
अब ये दोनों भागे-भागे
Parrot(तोता) के पास गए
अब एक जंगल में एक पेड़ पे
बहुत सारे तोते रहते थे।
अब वो तोते ढूंढ रहे हैं
तोते कहाँ हैं तोते कँहा है
उस पेड़ के तीन चक्कर लगाए
Finally तोता मिला
तोता भाई
क्या मस्त जिंदगी जीता हैं
अरे मिठ्ठू मिंया
क्या मस्त जिंदगी है तेरा
कितना खुश रहता है,
क्या लाल लाल सुर्ख तेरी चोंच
आ हा हा
क्या तेरा जिस्म क्या तेरे पैर
लोग तुझे पालते हैं,
तेरे को बादाम तक लोग खिलाते हैं
अरे क्या खुश रहता होगा न तू
क्या मस्त है तेरा जिंदगी
तोता बोला कौन बोला रे तुम्हे
कौवा बोला तू भी खुश नही हैं
तोता बोला बिल्कुल नही,
बोले तुझे क्या तकलीफ है
बोला तकलीफ ये है बेटा
की तुम चार चक्कर लगा गए
हरे में हरा
तुमको दिखता नही था,
ये कोई रंग है साला
पेड़ में ही मिल जाता हूँ,
अब तीनो आये महाराज
महाराज बोला हाँ भाई तोते
बोले महाराज एक मौका दे दो बस
वो बना दो बस
क्या बनना चाहते हो।
Peacock(मोर)
क्या नेशनल वर्ड हैं हमारा
क्या मस्त हैं यार
ओय होय ओय
महाराज ने बोला तीनो को
बनाता हूँ अभी,
लेकिन शर्त वही हैं
एक बार जाके मिल आओ,
अब तीनो भागे भागे गए
मोर ढूंढे
और मोर के पास जा के बोले
मोर क्या जिंदगी दिया हैं
ईश्वर ने तुमको देख आ हा हा
तेरे पर जब खुलते हैं न बाबू
लोग इंतजार करते है उसका
तस्वीरे खिंचते हैं
नेशनल बर्ड है तू
ओय होय होय होय
तेरे नाचने के इंतजार में जब
घटा बरसती है
और जब तू नाचता हैं
दीवाने हैं लोग तेरे
तस्वीरे लेते हैं
और नेशनल बर्ड है
पढ़ाया जाता हैं
Class के अंदर
कभी खुदा करे मौका मिले
तो हम भी तेरे जैसा बन जाएं
बड़ा खुश रहता होगा न तू
मोर बोला कौन बोला रे तुमको
कौवा बोला तेरे को भी तकलीफ हैं
बोला बहुत तकलीफ हैं,
बोला तुझको क्या तकलीफ हैं
मोर ने बोला ध्यान से एक आवाज सुनो,
आवाज कान लगा के तीनो सुनो
आवाज आ रही थी
उन्होंने कँहा हाँ कुछ आवाज आ रही है
क्या है ये ।
उसने बोला और ध्यान से सुनो
ये आवाज पास आ रही है
हाँ क्या है ये ।
बोला शिकारी हैं
माँ को मार डाला
एक एक पंख नौचा गया है
उसके जिस्म से
और ये पूरे शहर में,
पूरे देश में बेचा जाएगा
लोग अपने घरो में लगाएंगे
कोई जीवन हैं ।
क्यो बनना हैं मोर ।
उसने बोला खुश नही हैं।
बोला अगले घण्टो का ही पता नही हैं
कैसे खुश रंहु ।
कौवा बोला तेरे हिसाब से
फिर क्या बनना चाहिए
और कौन सबसे खुश हैं।
तो कौवे को मोर ने बोला तू
तो कौवा बोला मैं कैसे ।
मोर ने कौवे को कँहा
तूने मटन बिरयानी सुनी
कौवा बोला हाँ
चिकन बिरयानी सुनी
बोला हाँ
कौवा सुनी बिरयानी ?
बोला नही
बोला तुझे जान का खतरा हैं। बोला नही
कोई तुझे मारेगा । नही
तुझे किसी से तकलीफ। नही
किसी को तुझसे तकलीफ
नहीं
मस्त जी रहा है साला
हमे तो अगले घण्टे का नही पता
तो तुझसे बढ़िया कौन?
तो आप जो हैं,जिस अवस्था में हैं
जिस रंग के साथ हैं,
मस्त है यार
किसी से अपनी तुलना मत करो
तुम्हारे जैसा आदमी भगवान ने
दूसरा नही बनाया,
तुम्हारे जैसा आदमी है कंही।
नही हैं न यार
You are Unique
Don't Compare
Yourself
कभी जिंदगी में अपनी तुलना
मत करना किसी के साथ
Comparison में बहुत बड़ी
तकलीफ होती है सर
